फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

Sat, 06 May 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में जिले के नगर निकायों की निर्वाचक नामावलियों का पुन: पुनरीक्षण शुरू हो गया है। अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 25 मई को होगा।
विज्ञापन


एडीएम मदन सिंह गर्ब्याल के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका तथा नगर पंचायत की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया है। कार्यक्रम में नगरीय निकायों के परिसीमन के अनुसार ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली तैयार कराया जाना पांच मई से आठ मई तक, ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन नौ मई, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण, दावे एवं आपत्तियों का प्राप्त करना नौ से 15 मई तक,  दावों तथा आपत्तियों का निस्तारण 16 मई से 19 मई तक, पूरक सूचियों को तैयार करना 20 से 24 मई तक तथा अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 25 मई को किया जाना है। अधिशासी अधिकारियों को कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए  गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें