फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 86.9 फीसदी पर पहुंचा रिकवरी रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 86.9 फीसदी पर पहुंचा रिकवरी रेट
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा घटने लगा है। अब रिकवरी रेट में भी लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार को प्राप्त हुई कुल 2019 जांच में से 65 कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद रिकवरी रेट 86.9 फीसदी पर पहुंच गया। ये बहुत ही राहत देने वाली बात है।
विज्ञापन

बुधवार को जनपद में प्राप्त हुई 2019 रिपोर्ट में 65 पॉजिटिव और 1954 निगेटिव आए। अब सक्रिय उपचाराधीन मामले 1445 हैं। वर्तमान में 2120 जांच रिपोर्ट अभी लंबित हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके निगम के अनुसार वर्तमान में कोरोना संक्रमित हुए मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 86.9 पहुंच गया है। इसके अतिरिक्त जनपद में कुल सक्रिय केसों की संख्या में निरंतर कमी देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि नए मरीजों को शामिल कर जनपद में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हजार 40 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 12 हजार 506 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। अब कुल सक्रिय केस 1445 हैं। उन्होंने बताया कि रिकवरी रेट बढ़ने का मतलब ये नहीं है कि लापरवाही बरतनी शुरू की जाए। अभी भी एहतियात बरतने की आवश्यकता है, जिससे पूरी तरह से कोरोना पर विजय पाई जा सके। अभी भी सभी को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें