फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से वृद्ध की मौत, कई लोग चपेट में

Wed, 05 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में  बुखार के चलते एक वृद्ध की मेरठ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है। शहर में भी बुखार का प्रकोप शुरू हो गया है। मोहल्ला जाटान में दर्जनों बुखार की पीड़ित हैं। मोहल्लेवालों ने कैंप लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला जाटान निवासी विकास विभाग से सेवानिवृत्त चंदन सिंह को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। उनका बिजनौर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उनको मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को मेरठ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मोहल्ले में कई लोग बुखार के पीड़ित हैं। मोहल्लेवासियों ने डीएम से मोहल्ले में साफ सफाई, फॉगिंग, कीटनाशक छिड़काव तथा चिकित्सकों द्वारा कैंप लगवाने की मांग की है, जिससे महामारी की तरह फैल रहे बुखार को रोका जा सके।  सीएमओ डा.सुखबीर सिंह ने कहा कि बुखार को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मोहल्ला जाटान में फॉगिंग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगवाया जाएगा। बुखार पीड़ितों उपचार कर दवा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें