फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिलों ने रिकवरी में बनाया रिकार्ड

Tue, 10 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में जिले की शुगर मिलों ने गन्ना रिकवरी में कई राज्यों को पछाड़ दिया है। इसी के साथ जिले की पांच शुगर मिल रिकवरी में देश की  टॉप इलेवन शुगर मिलों में शामिल हो गई हैं। 
विज्ञापन

डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार जिले के किसानों ने इस बार ट्रैंच विधि से अर्ली वैरायटी का गन्ना अधिक रकबे में बोया। नतीजतन शुगर मिलों ने नवंबर के प्रथम सप्ताह में पेराई शुरू कर दी। पेराई सत्र के शुरू से ही शुगर मिलों की रिकवरी का ग्राफ बढ़ोतरी की ओर है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में बूंदकी की रिकवरी 11.43 प्रतिशत, बरकातपुर की रिकवरी 11.12 प्रतिशत, अफजलगढ़ की रिकवरी 11.18 प्रतिशत, नजीबाबाद की रिकवरी 11.10 प्रतिशत और धामपुर शुगर मिल की रिकवरी 11.09 प्रतिशत रही है। 
इस प्रकार जिले के शुगर मिलों की रिकवरी उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, गुजरात, तमिलनाडु राज्यों से आगे निकल गई है। डीसीओ के अनुसार यह अपने में एक रिकार्ड है। रिकवरी बढ़ने से शुगर मिल समय से गन्ना मूल्य का भुगतान कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें