फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरचित कविता का किया गया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरचित कविता का किया गया पाठ
विज्ञापन

चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी व संस्कृत विभाग की ओर से काव्य पाठ एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा. साधना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पण कर किया। कार्यक्रम में भित्ति पत्रिका का अनावरण किया गया। काव्यपाठ में महाविद्यालय की छात्राएं स्वेता सिंह, रितिका वर्मा, लक्ष्मी, मनीष बंजारा, सुनीता आदि ने प्रतिभाग किया। काव्य पाठ में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। महाविद्यालय के शिक्षक गणों ने भी काव्यपाठ किया एवं छात्रों को प्रगति कि पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। प्राचार्या डॉ. साधना ने सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को याद करते हुए उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग का वर्णन किया। स्वरचित कविता का पाठ भी किया। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी एवं संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका दीक्षा भारद्वाज व डॉ. केसर कमल शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. केसर कमल शर्मा ने किया। डॉ. अनिल कुमार वर्मा, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. अशोक कुमार, कुलदीप कुमार, डॉ. साजिद अंसारी, डॉ. जैनुल आबीदीन, डॉ. संतोष देवी, डॉ. मीनाक्षी चौहान, डॉ. उदिता राजपूत, डॉ. जैबा नाज, पूजा राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें