फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने का बजट मिला

Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में शासन की ओर से बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए हौसला पोषण योजना के लिए तीन माह का बजट मिल गया है। योजना के तहत अतिकुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को हॉट कुक के साथ दही और घी दिया जाता है।
विज्ञापन

कुपोषण गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए अभिशाप की तरह होता है। 
शासन की ओर से अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए राज्य पोषण मिशन योजना का संचालन किया जा रहा है। पिछले साल इन अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए पिछले साल अभियान चलाया गया था। इन बच्चों व गर्भवती महिलाओं को हॉट कुक देने के लिए इस साल हौसला पोषण योजना शुरू की गई है। योजना में हॉट कुक के साथ-साथ बच्चों को घी व गर्भवती महिलाओं को दही दी जाती है। इस योजना के लिए शुरू में तीन महीने का बजट जारी किया गया था। योजना लागू होने के बाद दस हजार बच्चे कुपोषण से मुक्त भी हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें