फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में राशन वितरण शुरू

विज्ञापन
नहटौर में एक दुकान पर राशन लेने के लिए लगी लाइन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में राशन वितरण शुरू
विज्ञापन

बिजनौर/धामपुर। जिले की 1128 ग्राम पंचायत में कोरोना वायरस की आपदा को देखते हुए राशन वितरण का काम बुधवार से शुरू हो गया है। शासन के पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान तथा पंचायत सचिव की देखरेख में राशन बांटने के निर्देश हैं। राशन की दुकान पर अधिकतम पांच लोगों को ही बुलाया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। राशन लेने आने वालों को एक एक मीटर दूरी पर बने घेरों में खड़ा किया गया। सभी के साबुन से हाथ धुलाए जा रहे थे।
विज्ञापन

डीपीआएओ सतीश कुमार ने गांवों का निरीक्षण किया। अफजलगढ़ में सरकार के निर्देश पर राशन डीलरों ने राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण कराया। बुधवार को नगर के मोहल्ला गौहर अली खां के डीलर शफीक अहमद, मोहल्ला मंझोली के डीलर महेंद्र सिंह ने बताया कि अभी उनको प्रति माह बंटने वाला राशन मिला है। इससे अतिरिक्त दिया जाने वाला राशन उन्हें नहीं मिला है। धामपुर तहसील क्षेत्र के चारों ब्लाकों नहटौर, धामपुर, अफजलगढ़ और स्योहारा में मनरेगा श्रमिकों, बीपीएल कार्ड धारकों को राशन वितरित किया गया। अधिकांश स्थानों पर डीलरों की ई-पॉस मशीनों में नेट सिग्नलों के न आने से राशन नहीं मिल सका। नगर में भी राशन वितरण में डीलरों को भारी परेशानी रही। शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं हो सका। पूर्ति निरीक्षक चंद्रपाल सिंह और नीरज कुमार का कहना है कि सरकार के आदेश पर राशन वितरण का काम शुरू कर दिया गया था। लेकिन नगर और देहात दोनों स्थानों पर नेट प्राब्लम होने से संतोषजनक तरीके से वितरण कार्य नहीं हो सका है। उनके द्वारा इंजिनियरों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें