फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस

विज्ञापन
बिजनौर में शास्त्री चौक पर चैकिंग अभियान चलाती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
लॉकडाउन : सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए अब पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया है। अब शहरों की गलियों, गांवों में भी पुलिस कांबिंग कर रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाया जा रहा है। सादे कपड़ों में भी पुलिस गली मोहल्लों में घूम रही है।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लेकिन गली मोहल्लों में अब तक लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। आसपास के गांवों में भी यही हालत देखने को मिला। शाम को लोग घरों के बाहर आ जाते हैं। हालांकि ये सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख रहे हैं। अब पुलिस ऐसे लोगों से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने में लग गई है। पुलिस की गाड़ियां गांवों और शहरों के गली मोहल्लों में अब कांबिंग कर रही हैं। बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों को पुलिस दौड़ा रही है। गाड़ियों की कांबिंग के बाद मोहल्लों में सादे कपड़ों में भी बिना किसी दिखावे के पुलिस जा रही है। अगर बाद में कोई सड़क पर खड़ा दिख जाता है तो फिर जमकर फटकार लगाई जा रही है। मुख्य मार्गों पर पुलिस की सख्ती का असर दिखने लगा है। कोई भी बेवजह सड़क पर नहीं आ रहा है। दोपहर के दो बजे तक किराना, मेडिकल स्टोर पर जरूर लोगों की लाइन लगी दिखती है, लेकिन 12 बजे के बाद यह लाइन भी खत्म हो जाती है। इसके बाद सड़कों पर पूूरी तरह सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें