फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राशन डीलर ने युवक को पीटा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। ग्राम पंचायत असदुल्लापुर और औरंगाबाद के ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि राशन डीलर और उसके पुत्रों ने राशन लेने आए युवक को बेरहमी से पीटा। तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने राशन डीलर को बदलने की मांग उठाई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत औरंगाबाद के ग्राम प्रधान मो.अनवर, अस्दुल्लापुर के ग्राम प्रधान पति धीर सिंह, पूर्व प्रधान मो. आरिफ, नफीस कुरैशी, संतराम, मनमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर इंतजार अहमद और उसके पुत्रों मो. इरफान, इमरान, मुकीम और नईम पर राशन लेने आए गांव के ही मो. सैफ को बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान के साथ आए ग्रामीणों ने तहसीलदार कमलेश कुमार और पूर्ति अधिकारी अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि राशन लेने के लिए लाइन में लगे लोगों की उपेक्षा कर राशन डीलर अपने परिचितों को राशन दे रहा था। युवक सैफ द्वारा आपत्ति करने पर राशन डीलर और उसके पुत्रों ने युवक को बेरहमी से पीटा।
ग्रामीणों ने राशन डीलर पर कार्ड धारकों से आए दिन अभद्रता करने और पांच किलो के स्थान पर चार किलो अनाज देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने लामबंद होते हुए और राशन डीलर से राशन न लेने की घोषणा की। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने प्रशासन और पूर्ति विभाग से तत्काल राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने और अन्य राशन डीलर की तैनाती करने की मांग की। प्रदर्शन में विकार अली, ओम प्रकाश, लईक अहमद, मो. हकीम, शकील, शब्बो, हमीदा, उर्मिला, कमर जहां, बबीता, शाजिया, खैरुन्निसा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन


पूर्ति अधिकारी को मारपीट का वीडियो दिखाया

राशन डीलर के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीणों ने पूर्ति अधिकारी को राशन डीलर और उसके पुत्रों द्वारा बेरहमी से युवक की पिटाई का वीडियो दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें