फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: थाने से भागा दुष्कर्म का आरोपी कोटावाली वन क्षेत्र से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/मंडावली। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी के थाने से फरार होने के तीन दिन बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी नितिन कश्यप निवासी भोगपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार को शुक्रवार शाम कोटावाली वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

मंडावली थाने में हिरासत के दौरान आरोपी नितिन कश्यप 16 जुलाई की शाम करीब चार बजे पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। सीओ आकांक्षा गौतम के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गईं। उपनिरीक्षक राहुल कुमार और उपनिरीक्षक लखनलाल के नेतृत्व में गठित टीम में हेड कांस्टेबल जयवीर, बृजेश समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने कोटावाली वन क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री का जनपद में कार्यक्रम होने के बावजूद फरार आरोपी की धरपकड़ को प्राथमिकता दी गई। आरोपी को पकड़ने के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। इस संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें