बिजनौर के नगीना सैंट स्कूल 25 वें वार्षिकोत्सव एवं सिलवर जुबली का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने इंद्रधुनषी रंगों से सराबोर गीतों की प्रस्तुती की। कार्यक्रम में पूर्व फादर्स, मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठ शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुुुुभारंभ मुख्य अतिथि सेंट जांस प्रोवंसियल बिजनौर के जार्ज कुलंगरा और पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान ने दीप जलाकर किया। प्रार्थना गीत शुभि शर्मा ने प्रस्तुत किया, जबकि स्कूल की छात्राओं ने बाल गीत री माम री मामा रे, मेरे मुन्ने भूल न जाना, मेरे घर आई एक नन्ही परी, एक तेरा नाम साजा, हरियाणवी गीत बुढ्डी तू मटके, बदल रही है जिंदगी की चाल जरा से की प्रस्तुति पर श्रोताओं की जमकर वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल सिरयक ओर फादर अनिल की ओर से पूर्व प्रधानाचार्य फादर थामसन, फादर थामस, अपंचरा, फादर मैथ्यू, फादर जोजफ, फादर शनि, फादर मौसम, फादर साज्जी, शिक्षिका आरती मिश्रा और विलासी, पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान, एसओ नाथेराम पंवार को सम्मानित किया गया।
इससे पहले आईएससी के पूर्व टॉपर अमोल प्रताप सिंह, सिमरन सचदेवा और आईसीएसई टॉपर राधिका मित्तल, आमान जावेद, असद अकीद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टर पोली, आरती, पीके शर्मा आदि रहे। उधर, हल्दौर में सेंटमैरीज कान्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. जॉन वाडेकल ने किया। संस्कार थीम पर बच्चों ने रोचक व ज्ञानवर्द्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुंदर पोशाकों में बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को अभिभावकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सिस्टर डिलमा, मैनेजर सिस्टर इरसला, कोआर्डिनेटर संजीव भटनागर, सिस्टर अनीथा, सिस्टर रोनी, विमल रोज व सिस्टर एनसमारीया आदि मौजूद रही।