फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों तक पहुंचने को दौड़ते रहे कांवड़िये

Fri, 21 Jul 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती में पहुंची एक कांवड़ देश के नाम, ‌िजसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में श्रावण मास की शिवरात्रि पर शिवालयों पर जलाभिषेक होगा। प्रशासन ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उधर, हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवडि़यों ने भी अपनी चाल तेज कर दी। शिवालयों तक पहुंचने के लिए डाक कांवड़ लेकर दौड़ते हुए भी कांवडि़ये नजर आए।
विज्ञापन


 शुक्रवार को शिवरात्रि पर सवेरे से ही शिवभक्तों की भीड़ रहेगी। प्रमुख मंदिरों पर जलाभिषेक के साथ कांवड़ का जल भी शिवालयों पर चढ़ाया जाएगा। सुबह से ही मंदिरों पर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे लगेंगे।  हरिद्वार से कांवड़ व गंगा जल लाने वाले शिवभक्त रात में अपने गंतव्यों की ओर  पहुंचने में जुट गए र्है। शिवालयों का सजाया जा रहा है। बिजनौर में बाली जी मंदिर, लाखन  के घेर में स्थित मंदिर , गीता नगरी के मंदिर काली मां मंदिर , बाबा लंगोटिया महाराज मंदिर के अलावा गांव जलालपुर में कुबड़ा शिव मंदिर  गांव  खारी में स्थित प्रसिद्ध झारखंडी  मंदिर, झालू में मनोकामना शिव मंदिर, छतरी वाला कुआं स्थित मंदिर, बड़ा बाजार में स्थित शिव मंदिर मोहल्ला महाजनान में स्थित शिव मंदिर, नजीबाबाद का प्रसिद्ध मोटा महादेव शिव मंदिर, गंज में स्थित झारखंडी मंदिर चांदपुर का प्रमुख झारखंडी  मंदिर  समेत  जिले  के प्रमुख शिव मंदिरों पर जलाभिषेक होगा।

नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर, गांव खारी के झारखंडी मंदिर व चांदपुर के झारखंडी मंदिर पर कांवड़ का जल भी चढ़ाया जाएगा।  शिवरात्रि पर शिवालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख शिवालों पर कांवड़ चढ़ाने व जलाभिषेक के दौरान पुलिस तैनात रहेगी। संदिग्धों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक शिव मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


उधर, हरिद्वार से कांवड़ियों द्वारा जल लेकर नगीना होकर निकलने का सिलसिला  दिन रात  चलता रहा है। कड़ी धूप में भी शिवभक्तों के हर हर महादेव के जयकारों के साथ हौसले बुलंद हैं। सुबह के समय हल्की व तेज वर्षा के बीच कांवड़ियों का नगीना होकर निकलते रहे। हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों की गूंज से नगीना का बाजार शिवमय बना हुआ है। कांवड़ियों के मार्ग पर सुरक्षा प्रबंधक के साथ साथ सफाई व्यवस्था का भी पूरा इंतजाम पालिका प्रशासन द्वारा कराया जा   रहा है। 

‘एक कांवड़ देश के नाम’ पहुंचने पर स्वागत
नांगलसोती/नजीबाबाद में तीर्थ नगरी हरिद्वार से एक कांवड़ देश के नाम लेकर पहुंचे शिवभक्त आरएसएस कांवड़ियों का नांगलसोती में भव्य स्वागत किया गया। एक कांवड़ देश के नाम लेकर आरएसएस के जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार, एम माहेश्वरी, वीरेंद्र शर्मा, अवनीश, गगन कुमार बृहस्पतिवार को नांगलसोती पहुंचे। नांगल में यजमान धर्मवीर सिंह, ललित जोशी, सुबोध कुमार, अवनीत जोशी, अतुल कुमार ने आरती और पूजन के साथ एक कांवड़ देश के नाम का स्वागत किया। शिवभक्तों ने कहा कि भगवान शंकर के पुण्य आशीर्वाद के साथ राष्ट्र सेवा संकल्प के साथ हरिद्वार से एक कांवड़ देश के नाम लाई गई है। उन्होंने कहा कि इस कांवड़ के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र के प्रति दायित्व निभाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा में अंकित कुमार, अमित प्रजापति, राजवीर सिंह, ललित कुमार, वीरेंद्र आर्य, संदीप तोमर, सुबोध वर्मा, कुलदीप, शिवध्यान सिंह, राजकुमार, संदीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें