रम्मनवाला ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच
जलालाबाद/नजीबाबाद। गांव कल्हेड़ी में शनिवार को ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट शुरू हो गया। टूर्नामेंट के पहले दिन रम्मनवाला, कल्हेड़ी, मुजफ्फरनगर ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीमों हराकर मैच जीते।
इस टूर्नामेंट का आयोजन अकबर क्लब कर रहा है। इसका उद्घाटन ग्राम प्रधान मो. जाकिर, जमशेद अंसारी, मुमताज अंसारी, डॉ. संदीप ने संयुक्त रूप से किया। पहला मैच रम्मनवाला की टीम ने कबाड़ीवाला की टीम 22-16 के अंतर से हराकर जीता। कल्हेड़ी और बहादरपुर उत्तराखंड की टीमों के बीच मैच हुआ, जिसमें कल्हेड़ी ने 18 और बहादरपुर उत्तराखंड ने 15 अंक प्राप्त किए। टंडेढ़ा मुजफ्फरनगर ने 16-7 से ज्वाली की टीम को हराया। मैच में रेफरी मुकीम अहमद, फरहान और आफताब रहे। इस अवसर पर लड्डन ठेकेदार, नौशाद, सूफी शराफत अली, अब्दुल जब्बार, जमशेद, अतीक, गालिब अंसारी,मो. राशिद आदि मौजूद रहे।