दो दिवसीय प्रांतीय सांस्कृतिक महोत्सव शुरू
नहटौर (बिजनौर)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से दो दिवसीय प्रांतीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुरू हुआ।
महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश निरीक्षक महेश चंद्र शर्मा, कॉलेज व्यवस्थापक राजीव कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित और स्वरचित कविता के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव में प्रश्न मंच, कला लेखन, स्वरचित कविता, आचार्य पत्रवाचन, तात्कालिक भाषण आदि पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिला बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, संभल के विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।
दो दिवसीय प्रांतीय सांस्कृतिक महोत्सव में बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें बालक व बालिका वर्ग की अलग अलग प्रतियोगिता आयोजित होगी। कार्यक्रम में प्रदेश निरीक्षक महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि संस्कृति की पहचान के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आवश्यक है। प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका भी मिलता है।