किरतपुर। रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन के जंतु विज्ञान विभाग में बुधवार को विश्व वन्यजीव दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी।
रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मुख्य वक्ता प्रवक्ता निखिल भारद्वाज ने छात्रों को वन्य जीवों के साथ पुरातन व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन्य जीवों के संरक्षण के लिए मनुष्य ने उन्हें देवी-देवताओं से जोड़ा। विभागाध्यक्ष प्रियंका चौधरी ने वनस्पति एवं जीवों के संबंध में जानकारी दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक इंजीनियर रोहित चौधरी, प्राचार्य डबलेश कुमार, उप प्राचार्य रवीश कुमार, कॉर्डिनेटर विजेता मिश्रा, डीन साइंस सीडी शर्मा, विभागाध्यक्ष सौरभ राजपूत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। यहां ज्योति चंदोक, डॉ. अंशू, रोहित राजपूत, डॉ. सीडी शर्मा आदि रहे। भाषण प्रतियोगिता में शफिया नासिर, शफिया जहीर, सदफ जहां, रुशदा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।