बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राज्यसभा जयंत चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पदाधिकारियों ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की मनाया की।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने आने वाले नगर निकाय चुनाव एवं 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प लिया और अभी से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार, डाक्टर नीरज चौधरी, बृजवीर चौधरी, आशु राणा, हरवीर सिंह, संजीव चौधरी, प्रवेश चौधरी, अशोक चौधरी, शिवकुमार भोले, नरेंद्र आचार्य, सरदार बलवीर सिंह, आदि शामिल रहे। उधर डॉ. नीरज चौधरी ने कुष्ठ आश्रम पहुंच कर पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर फल वितरित किए।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन घनुवाला के चौराहे पर केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, मास्टर इंद्रमणि, संजीव चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, जीत चौधरी, आकाश चौधरी, पारस चौधरी, सत्यपाल सैनी, राहुल कुमार, सोनू मास्टर, ओंकार सिंह, संजीव आदि उपस्थित रहे।
हल्दौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के जन्मदिन पर केक काटा गया। साथ ही कुष्ठ आश्रम में फल वितरित किए।
इस अवसर पर रोहित तोमर, दीपू तोमर, सत्यम तोमर, राजन, सौरभ, अक्षित तोमर, प्रिंस, अंकुल, शुभम, अरुण आदि मौजूद रहे।