फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों को बताया जनता पर अत्याचार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल की बढ़ी कीमतों के विरोध में रालोद का कलक्ट्रेट में धरना
विज्ञापन

बिजनौर। पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देते हुए बढ़ी कीमत कम करने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि कोविड 19 की वजह से सभी वर्ग प्रभावित हुए हैं। छोटे बड़े उद्योग व ट्रांसपोर्टर कारोबार प्रभावित होने से अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद जनमानस कुटीर उद्योगों, खेतीबाड़ी व ट्रांसपोर्ट से अपना काम चलाना चाहता है और टूटी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की जद्दोजहद में लगा है। लेकिन सरकार ने पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार इजाफा करके इनके दाम दो सप्ताह में करीब दस रुपये लीटर तक बढ़ा दिए हैं। यूपी में सरकार बिजली बिलों पर भी बढ़ोतरी करने जा रही है। किसानों को गन्ना भुगतान भी नहीं किया जा रहा है जबकि किसानों को सरकार की ओर से कोई रियायत भी नहीं दी गई है। कहा कि नगर पालिका व पंचायतों में सफाई करने वाली मशीनों को सीधे कंपनी से न खरीदकर सप्लायरों से खरीदकर पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है। राहुल सिंह ने कहा कि जनता पर महंगाई का बोझ डालना उन पर अत्याचार है। राष्ट्रपति से पेट्रोल व डीजल की कीमतों पर रोक लगाने, गन्ना भुगतान शीघ्र कराने, बिजली दर न बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, ब्रजवीर सिंह, पूनम चौधरी, अशोक चौधरी, पीतम सिंह, महेंद्र सिंह, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें