फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKU Mahapanchayat: भाकियू की महापंचायत में टिकैत बोले- भाजपा सरकार ने पूरी नहीं की एक भी घोषणा

Sat, 13 Aug 2022 08:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

टिकैत ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान बहुत सारी घोषणाएं की थीं, लेकिन सरकार बनने के बाद एक घोषणा पर भी अमल नहीं किया।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार ने घोषणाएं बहुत की हैं, लेकिन एक घोषणा पर भी अमल नहीं किया। सरकार ने चुनाव से पहले बिजली बिल आधे करने की घोषणा की और कर भी दिए, लेकिन नलकूप कनेक्शनों की क्षमता बढ़ा दी। इससे पहले से भी ज्यादा भार किसानों पर पड़ेगा। 

विज्ञापन


बिजनौर में शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित किसान महापंचायत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों के नलकूपों की बिजली फ्री करने की बात कही थी। दोबारा सरकार भी बन गई। सरकार ने बिजली फ्री करने की जगह नलकूपों पर मीटर लगाने आरंभ कर दिए। उन्होंने कहा कि मीटर से कैसे बिजली फ्री दी जाएगी, इसके बारे में सरकार एवं उसके इंजीनियर किसानों को भी बता दें। राकेश टिकैत ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में यूपी से बहुत सस्ती बिजली किसानों को मिल रही है। बिजली बिजनौर की नहीं यूपी की समस्या है। किसान नलकूपों पर मीटर नहीं लगने देंगे। 

उन्होंने कहा कि सभी जगह किसानों ने मीटर उखाड़कर विभाग में जमा कराए, तो किसानों पर कार्रवाई की गई। किसानों के नलकूपों से मोटर आदि चोरी हो जाती हैं। मीटर भी चोरी हो गए, तो किसान जिम्मेदार नहीं होंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि मीटर चोरी हो जाए, तो तुरंत एफआईआर दर्ज करा देना।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अन्नू के संघर्ष की कहानी: कहा- सर्दी में अभ्यास करके सुबह की रोशनी से पहले लौटना पड़ता था घर, अब रचा इतिहास 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बजाज ग्रुप की सभी मिलें गन्ना भुगतान दबाएं बैठी हैं। यह समय पर भुगतान करें, इन मिलों को आवंटित गन्ने में से कई करोड़ क्विंटल गन्ना कम कर दिया। भुगतान की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो इनका गन्ना क्षेत्रफल अन्य मिलों को आवंटित करा दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें