लखनऊ में गन्ना आयुक्त को मांग पत्र सौपते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर । भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह प्रतिनिधि मंडल के साथ मंगलवार को गन्ना आयुक्त से मिलें। उन्होंने गन्ना आयुक्त के सम्मुख बजाज ग्रुप सहित अन्य मिलों पर बकाया भुगतान जल्द कराने, नजीबाबाद मिल की क्षमता वृद्धि और गन्ना उत्पादन को देखते हुए जिले में एक नई मिल लगाने व अन्य कई मांग रखी। कहा कि समय से भुगतान न मिलने से किसान परेशान है।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि समय से गन्ना भुगतान न होने किसान बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना का लाभ नहीं ले पा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि बजाज ग्रुप की चीनी मिलें गन्ना मूल्य भुगतान करने में सबसे फिसड्डी है। लंबे समय से प्रयासरत चौधरी दिगंबर सिंह के अथक प्रयासों से जल्द ही जिले के नूरपुर क्षेत्र में नई चीनी मिल लगने का तोहफा किसानों को मिल सकता है। चौधरी दिगंबर सिंह ने बताया कि गन्ना आयुक्त ने बजाज चीनी मिल का भुगतान कराने व अन्य मिलों पर सख्ती करने, नजीबाबाद मिल की क्षमृता वृद्धि कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरिनाम सिंह वर्मा, युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, दीपक तोमर आदि शामिल रहे।