फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदियां उफान पर ,फसल जलमग्न

विज्ञापन
बरुकी क्षेत्र में बान नदी में आये पानी से खेतों में भरा पानी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदियां उफान पर ,फसल जलमग्न
विज्ञापन

बरुकी। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर है। ग्राम जीवनपुर के निकट से बहने वाली दान नदी में काफी पानी आने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। नदी में पानी आने से ग्राम जीवनपुर को किरतपुर मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश होने के कारण नदियों में काफी मात्रा में पानी आ रहा है। बान नदी में पानी आने से क्षेत्र के ग्राम जीवनपुर, गोपाल खेड़ी, हरदासपुर , किरतो नंगली सहित कई गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई है। ग्राम जीवनपुर का संपर्क मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बान नदी पर बना तटबंध भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर जलभराव हो गया है। जलभराव होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बान नदी के आसपास स्थित खेतों में जलभराव होने के कारण सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। उन्हें जीवनपुर जाने के लिए गांव से तीन किलोमीटर दूर मनीरामपुर को घूमकर जाना पड़ता है जिससे मात्र एक किलोमीटर का रास्ता सात किलोमीटर चल कर पूरा करना पड़ेगा पड़ता है। ग्राम जीवनपुर में गूलर वाले महात्मा का आश्रम स्थित है। बान नदी के किनारे स्थित इस आश्रम में प्रत्येक सोमवार को हजारों श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने आते हैं। आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम जीवनपुर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्राम शादीपुर, बेगावाला ,गधेली, कुमहेड़ा सहित कई गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं। बान नदी में पानी भरने के कारण बच्चों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। बान नदी पर पुल बनाने के लिए ग्राम जीवनपुर के ग्राम प्रधान अशोक कुमार, बर्गेश राठी, भूरे सिंह, गजेंद्र सिंह यशपाल सिंह आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पुल बनाने की मांग की थी। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक इस मार्ग पर पुल नहीं बनेगा तब तक स्थिति जस की तस रहेगी। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें