फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुआवाला के नवनिर्मित्त कालेज भवन की खिड़कियों को असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला

विज्ञापन
सुआवाला में बना नवनिर्मित्त राजकीय बालिका इंटर कालेज की इमारत की टूटे खिड़कियों के शीशे। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
सुआवाला के नवनिर्मित कालेज भवन की खिड़कियां तोड़ीं
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव सुआवाला में सरकार की ओर से 15 माह पहले तीन करोड़ रुपये की लागत से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को संचालित कराने को भवन का निर्माण हो चुका है। लेकिन भवन की खिड़कियों में लगे कांच के शीशों को शरारती तत्वों तोड़ डाला है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कालेज भवन के रखरखाव के लिए उचित प्रबंध नहीं किया जा सका है। उन्होंने शरारती तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करने व कालेज को शीघ्र चालू कराने की मांग की है ।
एक ओर जहां सरकार बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दे रही है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की योजनाओं को पलीता लग रहा है। गांव सुआवाला में लोगों की मांग पर राजकीय बालिका इंटर कालेज का निर्माण कराया गया है। कालेज के निर्माण पर करीब तीन करोड़ का खर्चा आया है। 15 महीने कालेज के भवन को बने हो चुके हैं लेकिन सरकार की ओर से कालेज को चालू नहीं किया जा सका है। कालेज के कमरों में करीब 100 खिड़कियां है, जिनमें से अधिकांश को देखरेख के अभाव में शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। भवन का निर्माण कार्यकारी संस्था यूनिट 16 सीएंडडीएस उत्तर प्रदेश जल निगम बिजनौर ने कराया था। मार्च 2018 में कालेज भवन तैयार हो चुका है। ग्रामीण मो. असीम, रविकुमार, रईस अहमद, जितेंद्र सिंह, चंद्रवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह ने डीएम से जल्द कालेज को चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी हमारी जिम्मेदारी नहीं: डीआईओएस
डीआईओएस राजेश सिंह का कहना है कि अभी भवन विभाग के हैंडओवर नहीं हुआ है। अभी उसकी उसकी देखरेख की जिम्मेदारी कार्यकारी संस्था की है। हैंड ओवर होने के बाद रखरखाव की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें