फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain In Bijnor: झमाझम बारिश से मुरझाई फसलों को मिली संजीवनी, जनता को भीषण गर्मी से मिली राहत

Fri, 13 Jun 2025 03:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

नहटौर क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश ने सूख रही फसलों को नई जिंदगी दे दी है। बिजली संकट से जूझते किसानों को बड़ी राहत मिली, वहीं आम लोगों को भी गर्मी से निजात मिली है।
विज्ञापन
बिजनौर में बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नहटौर क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बेमौसम झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से बेहाल आम लोगों और मुरझाई फसलों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से पड़ रही प्रचंड गर्मी से जहां खेतों में फसलें सूखने लगी थीं, वहीं नलकूप और नहरें भी बिजली की किल्लत के कारण बेअसर साबित हो रही थीं। ऐसे में हुई तेज बारिश किसानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं रही।

विज्ञापन


सुबह की शुरुआत जहां तीखी धूप और चुभती गर्मी से हुई थी, वहीं दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए। गरज-चमक के साथ तेज हवा चली और फिर बारिश शुरू हो गई। मौसम के इस बदलाव ने न सिर्फ तापमान में गिरावट लाई, बल्कि खेतों की सूखी मिट्टी को भी भिगो दिया।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जसवंत सिंह, धर्मवीर सिंह, राजवीर सिंह, संजीव चौधरी और अरुण चौधरी ने बताया कि गन्ना, ज्वार, मक्का और बाजरे जैसी फसलें तेज गर्मी से मुरझा रही थीं। बिजली की कमी से सिंचाई भी मुश्किल हो गई थी। ऐसे में बारिश ने समय पर आकर फसलों को जीवनदान दिया है। किसानों के चेहरे पर उम्मीद की रौनक लौट आई है।

उधर, आम लोग भी गर्मी से राहत पाकर खुश नजर आए। युवा हिमांशु, शुभम, कपिल और आदित्य ने बताया कि बीते कुछ दिन इतने गर्म थे कि पंखे, कूलर सब बेअसर हो गए थे। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ था। अब बारिश के बाद हवा में नमी और ठंडक बढ़ गई है, जिससे क्षेत्र में मौसम कुछ दिनों तक राहत देने वाला रह सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें