फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश ने खोली सड़कों की पोल, सर्विस रोड पर जलभराव से यात्री परेशान

विज्ञापन
नजीबाबाद-मेरठ-पौड़ी हाईवे से जोड़ने वाली हरिद्वार-काशीपुर हाईवे की सर्विस रोड क्षेत्र में जलभरा
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। बारिश ने खस्ताहाल मार्ग के जख्म और गहरे कर दिए। हरिद्वार-काशीपुर हाईवे की सर्विस रोड समेत कई स्थानों पर जलभराव होने से वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। गड्ढों से अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहन चालक गिरते-गिरते बचे।
विज्ञापन

क्षेत्र में तहसील मार्ग को जोड़ने वाली डबल फाटक फ्लाईओवर की सर्विस रोड, आजाद चौक हरिद्वार बाईपास मार्ग पर, रायपुर चौराहे जोड़ने मार्ग पर बारिश ने गड्ढों को और चौड़ा कर दिया। जलालाबाद क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी हाईवे से जुड़ी हरिद्वार-काशीपुर हाईवे की सर्विस रोड पर जलनिकासी की व्यापक व्यवस्था नहीं होने पर जलभराव हो गया। बिजनौर, मेरठ, दिल्ली, हरिद्वार, काशीपुर, कोटद्वार आने-जाने वाले वाहनों को जलभराव से गुजरना पड़ा। सौरभ कुमार, जितेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, अनीस अहमद आदि क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि हाईवे अथॉरिटी ने हाईवे और फ्लाईओवर बनाते समय जलनिकासी का ध्यान नहीं रखा। हरिद्वार-काशीपुर हाईवे की सर्विस रोड जो मेरठ-पौड़ी हाईवे को जोड़ती है, वहां गहरा होने से चारों ओर का पानी ठहराता है। जिससे जलभराव कई दिनों तक समस्या बना रहता है।
मंडावली। मंझाड़ी से शेखूपुरा आलम को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों राकेश प्रजापति, डॉ. सुभाष, चमन सिंह, कुलदीप सिंह और पुखराज चौहान ने बताया कि मंझाड़ी से लाहककला तक करीब तीन-चार किलोमीटर लंबा यह मार्ग बारिश में टूट गया है। यह मार्ग मंझाड़ी, शेखूपुरा आलम, लाहककला, लाहकखुर्द और शाहपुर उमराव सहित कई गांवों को जोड़ता है। दिनभर आवाजाही रहने से ग्रामीणों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें