नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से पटरी पर महके फूल।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में कोटद्वार रेलवे ब्रांच लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद से रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग भी बंद हो गई। कई जगह झाड़ियों ने रेलवे ट्रैक को अपने आगोश में ले लिया, तो कुछ जगहों पर राहगीरों ने ट्रैक पर मलबा डालकर रेल ट्रैक से पैदल आवागमन को आसान कर लिया। बड़िया स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर तो गजब का नजारा नजर आया। यहां पौधों की फूलों से भरी डालियां हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं।
उधर, सूखरों पर रेल पुल बनने में विलंब होने से बीती छह माह से नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच ट्रेनों का संचालन बंद होने से रोजाना आवागमन करने वाले लोग खासे परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने रेलवे ट्रैक की नियमित पेट्रोलिंग जारी रखने के साथ जल्द पुल बनवाने की रेल प्रशासन से मांग की है।