फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले रेलवे जीएम, धामपुर से काशीपुर तक जल्द होगा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण करते महाप्रबंधक आशुतोष गंगल। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बोले रेलवे जीएम, धामपुर से काशीपुर तक जल्द होगा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन

धामपुर/नजीबाबाद (बिजनौर)। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा कि धामपुर से काशीपुर तक जल्द ट्रेन का संचालन होगा। विभाग की ओर से सर्वे का कार्य पूरा करा लिया है। फाइल रेल बोर्ड में विचाराधीन है। जल्द निर्णय आने पर काम तेजी से शुरू करा दिया जाएगा।
जीएम रेलवे सोमवार नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद अपराह्न 3:40 बजे अधिकारियों की टीम के साथ धामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान जीएम ने रेल विभाग द्वारा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर विभिन्न खंडों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कार्मिक विभाग में कार्मिकों का डाटा 99.97 प्रतिशत ऑनलाइन कर उत्तर रेलवे के 62 डिवीजनों में प्रथम आने पर अधिकारियों की पीठ थपथपाई। टीआरडी, टेलीकॉम, सिग्नल और वायरलेस प्रदर्शनी में जनपद शहांजहांपुर के वायरलेस विभाग के एडीएसटीई सतीश कुमार मीना को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जीएम आशुतोष गंगल ने कहा कि धामपुर से काशीपुर तक रेल चलाने के लिए पिछले दिनों सर्वे हो चुका है। सर्वे संबंधी फाइल रेलवे बोर्ड में विचाराधीन है। रेल विभाग की सांस्कृतिक मंडली के कलाकारों ने उनका देेशभक्ति गीतों से स्वागत किया। फैसला आपका, लघु नाटिका पेश कर कोविड 19 और गंदगी कर कटाक्ष किया। इस मौके पर उनके साथ डीआरएम अजय नंदन मौजूद रहे। इस दौरान विधायक अशोक राणा ने धामपुर रेलवे स्टेशन के दो फाटकों पर फुट ओवरब्रिज बनवाने, शुगर मिल फाटक व स्योहारा रेलवे स्टेशन पर फ्लाईओवर बनवाने व रन थ्रू नॉन स्टोपेज करीब आधा दर्जन ट्रेनों का धामपुर में ठहराव कराने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों और बसपा सांसद के प्रतिनिधि दीपक कुमार ने भी जीएम को ज्ञापन सौंपा।
इससे पूर्व जीएम रेलवे ने नजीबाबाद रेलवे जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने ने रेलवे द्वारा प्रदर्शित डिजाइन मोड टैंपिंग बोर्ड, नंदा देवी एक्सप्रेस के प्रथम एसी कोच, रनिंग रूम, स्वास्थ्य केंद्र सहित रेलवे परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में पौधारोपण किया। निरीक्षण के दौरान आईओडब्ल्यू, एसएस इलेक्ट्रिकल, चीफ लोको इंस्पेक्टर कार्यालय से संबंधित उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए तीनों विभागों को पुरस्कृत किया। जीएम ने रेलवे अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली का भी लोकार्पण किया। निरीक्षण के दौरान प्रवर मंडल अभियंता नीरज कुमार, मंडल अभियंता रॉकी तुहार, उपमुख्य अभियंता विकास गोयल, एईएन दिनेश कुमार, एसएस जयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जीएम ने फजलपुर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक हाजी तसलीम अहमद, आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, राहुल तिवारी, हिमांशु राजपूत, आम आदमी पार्टी के जीशान नजीबाबादी, मो.इब्राहीम ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर मालगोदाम तिराहे पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराने की मांग की। विधायक ने पैसेंजर ट्रेनों में लिया जा रहा मेल किराया साधारण करने की मांग उठाई। एक्सप्रेस ट्रेन स्टॉपेज बसी की मांग की गई। नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव विक्रांत चौधरी, उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा सचिव सीपी सिंह के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारी संगठनों की ओर से जीएम को विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें