फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने डबल फाटक क्रॉसिंग को किया बंद

विज्ञापन
नजीबाबाद में सीढ़ियों से रेलवे क्रासिंग पार करते नागरिक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
रेलवे ने डबल फाटक क्रॉसिंग को किया बंद
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे क्रॉसिंग पार करने से बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग सहित कई क्रॉसिंग से लोगों का आवागमन बंद कर दिया है। अब फ्लाइओवर की सीढ़ियों से आवागमन करेंगे।
विज्ञापन

नगर की आबादी के बीच स्थित डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग से अब लोग खतरनाक ढंग से आवागमन नहीं कर सकेंगे। रेलवे ने क्रॉसिंग पार कर पैदल रास्ता सीसी दीवार के माध्यम से बंद करा दिया है। क्रॉसिंग पार करने के लिए लोग अब फ्लाइओवर के दोनों ओर सीढ़ियों से आवागमन कर सकेंगे। डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग के एक ओर नगर की घनी आबादी और दूसरी ओर तीन बैंक्केट हॉल सहित बड़ा आबादी क्षेत्र है। रोजाना लोग खतरनाक ढंग से रेलवे क्रॉसिंग पार करते हैं। हाल ही में रेलवे क्रॉसिंग पार करने से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने डबल फाटक, मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग, सेंट मेरी रेलवे क्रॉसिंग आदि क्षेत्रों से खतरनाक ढंग से रेलवे क्रॉसिंग पार करने के रास्तों को सीसी दीवार और अवरोध के माध्यम से बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें