फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में धमाल मचाएगा राहुल

Sun, 03 Jun 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
राहुल चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में दुबई में 22 से 30 जून तक होने वाले एशियाड कबड्डी चैंपियनशिप में बिजनौर का राहुल चौधरी धमाल मचाएगा। राहुल इंडिया टीम की ओर से प्रतिभाग करेगा। टीम का प्रतिनिधित्व कुल चार कोच करेंगे, जबकि14 खिलाड़ी आरक्षित और दो अतिरिक्त के तौर पर चयनित किए गए हैं। देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को चुना गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से अकेले राहुल चौधरी शामिल हैं। 
विज्ञापन

जिले के गांव छोईया जलालपुर निवासी राहुल चौधरी ने कबड्डी के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राहुल का इंडिया टीम में चयन किया गया है। राहुल के बड़े भाई रोहित चौधरी के मुताबिक  इस बार कबड्डी का एशियाड दुबई में 22 से 30 जून तक होगा। यह चार साल में एक बार होता है। बताया कि बलवान सिंह नेशनल कोच, रामबीर सिंह खोखर, राममेहर सिंह, एल. श्रीनिवास रेड्डी सहायक कोच रहेंगे जबकि खिलाड़ियों में महाराष्ट्र से गिरीश मारुति एनॉर्क, रिशंक कृष्णा देवडिगा, हरियाणा से सुरेंद्र एवं संदीप, इंडियन रेलवे से मोहित चिल्लर, मंजीत चिल्लर, राजस्थान से राजूलाल चौधरी, एसएससीबी से सुरजीत, मोनू गोयात, रोहित कुमार, उत्तराखंड से प्रदीप, उत्तर प्रदेश से राहुल चौधरी, हिमाचल प्रदेश से अजय ठाकुर के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अतिरिक्त में         पंजाब के मनिंदर सिंह, राजस्थान के सचिन का चयन इंडिया टीम के लिए चयन हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें