फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुलडोजर कार्रवाई में देरी पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। तालिब बंधुओं की अवैध कॉलोनियों पर दो दिनों से बुलडोजर चल रहा है। मगर इस कार्रवाई में देरी करने पर पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने सवाल खड़े किए हैं। तंज कसा कि सीएम योगी के आदेश के बाद भी यह कोताही-देरी क्यों...सबको मालूम है।
मंगलवार को बिजनौर से सटे गांव काजीवाला में अवैध कॉलोनियों पर तहसील प्रशासन की टीम ने जेसीबी चलवाते हुए निर्माण को नष्ट कर दिया। सोमवार को भी तालिब खालिद बंधुओं की अवैध कॉलोनियों में निर्माण नष्ट किए गए थे। बता दें कि रोबिन चौधरी पर हमले के बाद से तालिब बंधुओं पर कार्रवाई का सिलसिला चल रहा है। उधर मंगलवार को बुलडोजर चलने की कार्रवाई पर पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने अपना बयान जारी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहा कि अब मामला रोबिन चौधरी का नहीं रहा, क्योंकि यह बात सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची हैं। कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों का अनुपालन होना चाहिए। गैर कानूनी काम पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। योगी सरकार में माफिया और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई हो रही है। बोले कि यह कार्रवाई काफी समय पहले हो जानी चाहिए थी, मगर बड़ी कार्रवाई इस बार होगी।
विज्ञापन

कहा कि किसानों की जमीन छिन गई हैं, सरकारी जमीनों पर कारोबार चल रहे हैं। पूर्व सांसद बोले कि अगर इस बार भी कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी तो फिर से मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिकायत करेंगे। उन्होंने प्रशासन को घेरते हुए कहा कि इस कार्रवाई में देरी हुई है, देरी क्यों हुई है यह सबको मालूम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें