मोबाइल संपर्क में आने को क्वारंटीन करना औचित्यहीन- मौअज्जम खां
नजीबाबाद। प्रशासन द्वारा कोरोना पाजिटिव लोगों के मोबाइल से संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने की कार्रवाई से असमंजस की स्थिति है। मौअज्जम खां ने डीएम को पत्र लिखकर कोरोना जंग के लिए जनता में विश्वास बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई अंकुश की मांग की है।
बसपा नेता मौअज्जम खां ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर तर्क देते हुए हाल ही में भागूवाला क्वारंटीन केंद्र पर लोगों को क्वारंटीन करने की कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है। मौअज्जम खां का कहना कि प्रशासन ने हरसवाड़ा, सबलपुर बीतरा, भागूवाला मुजाहिदा पट्टी, मीरपुर बेगा क्षेत्र में कोरोना पाजिटिव मिले अनेक ऐसे लोगों को दो दिन पूर्व जीआईसी भागूवाला केंद्र पर क्वारंटीन किया है। जो कोरोना पाजिटिव मिले लोगों से मोबाइल पर संपर्क में आए थे। करीब 20 ऐसे लोग भी क्वारंटीन किए गए है। जिनकी पूर्व में रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। डीएम को लिखे पत्र में उन्होंने मोबाइल पर संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किए जाने के वैज्ञानिक और चिकित्सीय औचित्य पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए इस प्रकार की कार्रवाई को रोकने की मांग की है।