फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 श्रमिकों को कराया क्वारंटीन

विज्ञापन
नजीबाबाद के मायापुरी में उत्तराखंड से पहुंचे श्रमिक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
30 श्रमिकों को कराया क्वारंटीन
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। उत्तराखंड से परिवार के साथ पैदल अपने घर जा रहे श्रमिकों को नांगलसोती के मायापुरी में ग्रामीणों ने को रोक कर भोजन कराया। नांगल पुलिस ने सभी श्रमिकों को नजीबाबाद एनआईआईटी आश्रय स्थल पर क्वारंटीन करा दिया।
नांगलसोती के गांव मायापुरी के हनुमान मंदिर क्षेत्र से गुजर रहे श्रमिकों के जत्थे को ग्रामीणों ने रोक लिया। पूछताछ में श्रमिकों ने बताया कि वह लखीमपुर, शाहजहॉपुर, प्रतापगढ़ क्षेत्र के रहने वाले है। लॉकडाउन के दौरान कामकाज ठप होने से वह अपने घर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने भूखे प्यासे श्रमिकों को भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे नांगल थानाध्यक्ष वली मोहम्मद, एसआई धर्मेंद्र यादव, विनोद कुमार ने आठ महिलाओं, दो बच्चों सहित सभी 30 श्रमिकों को एनआईआईटी आश्रय स्थल में क्वारंटीन करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें