फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्कूल में पेड़ पर चढ़े अजगर को पकड़ा

Thu, 06 Nov 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर के गांव दरबारपुर में जहरीले सांप को पकड़ते सर्पमित्र। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
कोतवाली देहात। मंगलवार रात ग्राम झलरी जलपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट आम के पेड़ पर ग्रामीणों ने एक अजगर को देखा। इस दौरान काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मामले की सूचना ग्राम प्रधान ऋषिपाल सैनी ने वन विभाग तथा पुलिस को दी। पुलिस तथा वन विभाग के कर्मचारी रात में ही गांव में पहुंचे और अजगर को पकड़ लिया। अजगर की लंबाई 14 फीट थी और वजन लगभग 50 किलोग्राम था। ग्राम प्रधान ऋषिपाल सैनी ने बताया कि अजगर को वन विभाग के नगीना स्थित कार्यालय में रखा गया
विज्ञापन

घर में घुसे रसेल वाइपर प्रजाति के सांप को पकड़ा
नहटौर। गांव दरबारपुर निवासी जय सिंह के घर में बुधवार को सांप घुस आया जो घर में रखी लकड़ियों के नीचे घुस गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। सर्पमित्र बी.भास्कर ने बताया कि पकड़ा गया सांप रसेल वाइपर प्रजाति का है। यह भारत के सबसे घातक और जहरीले सांपों में से एक है। समय पर और सही इलाज न मिलने पर मरीज की मौत हो सकती है। उन्होंने बताया कि सांप के डसने पर एंटी स्नेक वेनम ही एकमात्र उपचार है। यह सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें