फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाना न होने से नहीं हो रही गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बारदाना न होने से नहीं हो रही गेहूं की खरीद
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के कई गेहूं खरीद केंद्रों पर बारदाना न होने के कारण गेहूं खरीद का संकट खड़ा हो गया है। किसान कई दिन से खरीद केंद्रों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लिए खड़े हैं, लेकिन उनका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है।
जिले में गेहूं खरीद के लिए 48 क्रय केंद्र बनाये गए हैं। बाजार में दाम कम होने के कारण किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर ही गेहूं बेचना पसंद कर रहे हैं। बागड़पुर, मुंढाल, गंज के खरीद केंद्रों पर बारदाना न होने से गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। मुंढाल के खरीद केंद्र पर तो पिछले एक सप्ताह से गेहूं की खरीद ही बंद हैं। किसान गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली लिए वहां पर खड़े हैं। शुक्रवार को एसडीएम चांदपुर खरीद केंद्र पर पहुंचे और वहां बारदाना नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद एक हजार बोरों का इंतजाम कराया गया, जो शाम तक खत्म हो गए। बाकी खरीद केंद्रों पर भी बारदाने की व्यवस्था कराई। किसान हरिपाल सिंह, आज्ञा पाल सिंह, राजपाल सिंह, विशनपाल सिंह, लवप्रीत सिंह, रामलाल सिंह, नेमिशरण, शब्बीर, मुस्ताक, सतनाम सिंह, बलवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य वितरण अधिकारी घनश्याम गुप्ता के मुुताबिक कुछ खरीद केंद्रों पर बारदाने का संकट आ गया था। इस बारे में आला अफसरों को अवगत करा दिया गया है। खरीद केंद्रों पर बारदाने की समस्या को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें