बिजनौर में विकास भवन में कोविड-19 वायरस से संबंधित बैठक को संबोधित करते नोडल अधिकारी/हाउसिंग कमिश?
- फोटो : BIJNOR
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता का सहयोग मिला : अजय चौहान
बिजनौर। जिले के नोडल अधिकारी एवं हाउसिंग कमिश्नर अजय चौहान ने कहा कि पिछले छह दिन से जिले में कोई नया केस नहीं आया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों का सहयोग मिला। प्रशासन सराहनीय काम कर रहा है।
विकास भवन में प्रेस वार्ता में अजय चौहान ने कहा कि जरूरतमंदों को घर पर राशन और खाना भिजवाया जा रहा है। कुछ दुकानदारों ने होम डिलीवरी नहीं की। ऐसे में प्रशासन ने दूसरी व्यवस्थाएं कीं। फल व सब्जी मंडी से भीड़ को कम किया। अब फिर से होम डिलीवरी कराने की योजना बनाई जा रही है। निजी चिकित्सकों द्वारा फोन न उठाने के सवाल पर डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि प्रशासन को निजी चिकित्सक सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने अपने नंबर खुद ही प्रशासन को उपलब्ध कराए हैं। कहा कि सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी और ओपीडी चल रही है। उन्होंने कहा कि जिला बिजनौर में पहला केस सात अप्रैल को आया था और आखिरी केस 20 अप्रैल को आया। इस दौरान एडीजी रामकुमार, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा.अनिल मिश्र, एसपी संजीव त्यागी, सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ व एडीएम राजस्व अवधेश मिश्र, एसडीए बृजेश कुमार, सीएमओ डा.विजय यादव आदि मौजूद रहे।