पुलिस वीरों पर जनता ने बरसाए फूल
बिजनौर। कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही जिले की पुलिस व पत्रकारों पर जिलेवासियों ने फूलों की वर्षा की। जगह जगह पुलिस का स्वागत किया गया। पुलिसकर्मी भी जनता द्वारा किए गए इस स्वागत से अभिभूत नजर आए। उन्होंने सभी से लॉकडाउन का पालन करके उनकी मेहनत को सफल बनाने की अपील की।
एसपी संजीव त्यागी एवं शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में भ्रमण के दौरान पुलिस एवं पत्रकारों ने डीएवी इंटर कालेज के सामने से नई बस्ती में प्रवेश किया। नई बस्ती में लोग घर के दोनों ओर खड़े हो गए और पुलिसकर्मियों के ऊपर फूलों से बारिश की। पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए। यह देखकर कई पुलिसकर्मी भावुक भी हो गए। पुलिसकर्मियों एवं जनता ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा। एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि पुलिस जनता के लिए दिन रात काम में लगी है। पुलिस की यह मेहनत तभी सफल होगी जब जनता लॉकडाउन व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेगी। रम्मू के चौराहे पर रामलीला सेवा समिति द्वारा पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाए गए। इस दौरान संजय गुप्ता, अचल अग्रवाल, राहुल शर्मा, राहुल गुप्ता, प्रदीप कौशिक, उज्ज्वल अग्रवाल, घनश्यामदास गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मानव सचदेवा, अंकुर गौतम, दीपक गर्ग, गार्गी गुप्ता, मनदीप चौधरी, विनीत शर्मा, मेघा, गोल्डी मौजूद रहे।
बिजनौर में नई बस्ती में एसपी और पुलिसकर्मियों पर फूलों की वर्षा करते कालोनीवासी।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में पुरानी तहसील के पास पुलिसकर्मियों पर फूलों की वर्षा करते नगरवासी।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर मे पुरानी तहसील के पास पुलिसकर्मियों पर फूलों की वर्षा करती महिलाएं।- फोटो : BIJNOR