बिजनौर के गांव धर्मनगरी बंगाली कालोनी के बाहर बाहरी लोगों का आना मना का लगाया बैनर।
- फोटो : BIJNOR
गांव की सीमाएं सील
बिजनौर, बेगावाला। कोतवाली शहर के गांव धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी में बाहरी एवं अंजान लोगों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। गांव के ही लोगों ने गांव के सभी मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर दो-दो लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। गांव में किसी भी अंजान बाहरी लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया है।