फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो लुटेरे दबोचे, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो लुटेरे दबोचे, एक फरार
विज्ञापन

बिजनौर। किरतपुर पुलिस व स्वॉट टीम ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है, जबकि इनका एक साथी भाग निकला। पकड़े गए लुटेरों से दो तमंचे, दो कारतूस और लूटे गए जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक तीन जुलाई को गांव मोचीपुरा के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक नजीबाबाद के जय नगर निवासी अमित कुमार की पत्नी नीलम रानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल लूट लिया। 11 जुलाई को मंडावर थाने के गांव काजीवाला निवासी सुमित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई को तीन बदमाशों ने दूधली नहर के पास उसकी पत्नी से एक हजार रुपये, कान की बाली, पायल व चेन लूट लिया। पुलिस के साथ स्वॉट टीम लुटेरों की तलाश में थी। लूट के मामले में प्रकाश में आए दो लुटेरे किरतपुर के मोहल्ला अहमद खेल निवासी जाहिद, मोहल्ला राधगान निवासी शिबू व मंडावर थाने के गांव अंगाखेड़ी निवासी मनोज उर्फ नेवला की गांव खटाई से पहले पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने जान से मारने के इरादे से पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी करके शिबू व जाहिद को दबोच लिया, जबकि तीसरा साथी भाग निकला। पुलिस ने पकड़ गए लुटेरों से दो तमंचे, दो कारतूस, कानों की बाली, पायल व 350 रुपये नगद बरामद किए हैं। लुटेरों ने पुलिस को बताया कि वे काफी समय से लुट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने ही महिला नीलम रानी व सुमित कुमार की पत्नी से लूटपाट की थी। एसपी ने टीम में शामिल पुलिसवालाें को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें