झालू। भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में शनिवार को झालू बिजली घर पर प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए स्मार्ट मीटर योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की।
भाकियू के नगर अध्यक्ष डॉ. कर्मेंद्र सिंह एवं शुभम कुमार राणा के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने बिजली विभाग के जेई सुदेश कुमार को ज्ञापन दिया। किसानों का कहना है कि स्मार्ट मीटर किसानों और आम उपभोक्ताओं के हित में नहीं हैं, इससे बिजली बिलों में अनावश्यक बढ़ोतरी होगी और उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। इस मौके पर विनीत चौधरी, बिलाल चौधरी, नीपू सिंह, राहुल चौधरी, रोहन गलियां, कपिल कुमार, अभिषेक, नानू मलिक आदि किसान मौजूद रहे।