संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाकियू की ओर से डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन दिया गया। इसमें पंजाब सरकार द्वारा कराई गई किसानों को गिरफ्तारी का विरोध जताया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा कि फसलों के उचित मूल्य के साथ एमएसपी गारंटी आदि मांग को लेकर दिल्ली आंदोलन से ही किसान संघर्ष कर रहा है।
हरियाणा में पंजाब के बॉर्डर शंभू व कॉलोनी पर 13 माह से भी अधिक समय से शांतिपूर्वक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा था। केंद्र सरकार किसानों से सभी विषय को लेकर वार्ता कर रही थी लेकिन 19 मार्च को बातचीत के बाद किसान नेता वापस अपने मोर्चे पर लौट रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। किसानों को उनके मोर्चे से प्रशासन के द्वारा तानाशाही रवैया से हटाया गया। वहां मौजूद बुजुर्ग किसान और महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया।
रामावतार सिंह, महिला जिला अध्यक्ष उपमा चौहान, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील प्रधान, मुकुल चौधरी, डॉक्टर विजय सिंह, विजय पहलवान, अवनीश कुमार, संदीप त्यागी, मुनेश कुमार, हर्षवर्धन, गजेंद्र सिंह, कवराज सिंह, अजय वालियान, विकार अहमद, मुकुल शेरावत आदि मौजूद रहे।