फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाईपास पर सफर के लिए एक साल करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। फोरलेन हाईवे के प्रोजेक्ट में शामिल बिजनौर बाईपास पर सफर के लिए अभी एक साल का इंतजार और करना पड़ेगा। यानि साल के अंत तक बाईपास का निर्माण पूरा हो जाएगा। फिलहाल चार अंडरपास बनाने के लिए काम चल रहा है और सड़क का भी आधार तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में बहसूमा से बिजनौर और बिजनौर में बाईपास का निर्माण चल रहा है। यह बाईपास माउंट लिट्रा स्कूल के पास से शुरू होकर नजीबाबाद रोड पर पेदा गांव के पास निकल रहा है जोकि नौ किलोमीटर लंबा है। सड़क बनाने के लिए मिट्टी डालकर आधार तैयार किया जा रहा है। वहीं बाईपास में चार अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा तीन और अंडरपास का काम शुरू होना बाकी है। बिजनौर शहर में कम होगा वाहनों का बोझ : मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे का बिजनौर में बाईपास बन जाने के बाद मेरठ या मुजफ्फरनगर से नजीबाबाद और कोटद्वार की ओर आने जाने वाले वाहन बिजनौर शहर के अंदर नहीं आएंगे। जोकि बाईपास से ही होकर निकल जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें