फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव से शराब की दुकानें हटाने की मांग को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। ग्राम रवाना में देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने धरना दिया। अधिकारियों के 45 दिन में ठेके हटाने के आश्वासन के बाद यह धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवेज कुमार और आबकारी निरीक्षक अतुल राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शराब के ठेकों के पास देव स्थल है। लोग यहां से शराब खरीदकर देव स्थल के आसपास बैठकर शराब पीते हैं। इससे गाली-गलौज होती है। ग्रामीणों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि ये ठेके गांव के बीच से हटाए जाएं।
आबकारी निरीक्षक अतुल राय ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर 45 दिन के भीतर शराब के ठेकों को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने मौके पर सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की बात कही। भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 45 दिन में ठेके नहीं हटाए गए तो थाने और आबकारी विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। धरने पर भाकियू अराजनीतिक के जिला सचिव लोकेंद्र सिंह, ब्लॉक स्योहारा महासचिव प्रमोद कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, संगठन मंत्री दुष्यंत कुमार गहलौत उपस्थित रहे। टीकवेंद्र सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, सुनीता देवी, कविता देवी, राजपाल सिंह आदि भी धरने में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें