फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के उत्पीड़न पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। भाकियू ने प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चेताया यदि उन्हें आवारा व जंगली पशुओं के आतंक से निजात नहीं दिलाई गई तो तहसील में आमरण अनशन शुरू होगा।
विज्ञापन

रविवार को भारी संख्या में किसान मीरापुर घासी में ब्लाक उपाध्यक्ष मुख्तियार सिंह के आवास पर एकत्र हुए। किसानों ने प्रदेश सरकार पर किसान विरोध होने का आरोप लगते हुए ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि सरकार किसानों को न तो पराली और न ही गन्ने की पत्ती जलाने दे रही है। आवारा मवेशियों व जंगली जानवरों पर भी अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। सरकार की मशीनरी फेल हो चुकी है। फसलों की बर्बादी से किसान सदमे में हैं। उन्होंने सरकार से पराली तथा गन्ने की पत्ती के निस्तारण की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की। उन्होंने जंगली जानवरों के आबादी वाले इलाकों में आवागमन पर तत्काल अंकुश लगाने सहित आवारा मवेशियों को गोशाला के संरक्षण में देने की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी व संचालन राणा सिंह ने किया। इस दौरान पुरुषोत्तम शर्मा, विरसा सिंह, सुखदेव सिंह, अमरजीत सिंह व जस्सा सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें