फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध
विज्ञापन

बिजनौर, हल्दौर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में किसानों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हरियाणा के हिसार क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रदेश महासचिव ठाकुर रामौतार सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष उदयवीर सिंह की संयुक्त अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सोमवार को थाने पहुंचकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि हरियाणा में सरकार द्वारा किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने एवं निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज का भाकियू विरोध करती है। जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक किसानों का शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ज्ञापन देने वालों में शंकर सिंह, अक्षय, राकेश सिंह, देशराज सिंह, दीशू कुमार आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें