फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विश्व हिंदू परिषद की ओर से मानव श्रृंखला बनाकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया गया। बांग्लादेश और युनूस का पुतला फूंका गया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

विहिप और हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी बुधवार को काकरान वाटिका पर एकत्र हुए। यहां से विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल ही शक्ति चौक पर पहुंचे। प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश में दीपचंद्र दास की कथित ईशनिंदा के झूठे आरोप लगाते हुए जेहादी भीड़ ने हत्या कर दी। यह घटना अमानवीय है और संवेदना की सीमाओं को लांघने वाली है।
भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की गई। इसके साथ ही नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश और जेहादी गुटों का पुतला फूंका गया। इस दौरान जिला संयोजक अरुण चौधरी, आशीष वालिया, ललित जोशी, राजीव गुप्ता, सौरभ शर्मा, अर्चना चौधरी, आदित्य चौधरी, शिवम वर्मा, राघव खेड़ा, सुनील वर्मा, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें