फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: अफसरों ने कब्जा मुक्त कराई 50 करोड़ की संपत्तियां, अब कहीं पार्क तो कहीं बनेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट

Sun, 09 Oct 2022 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

अफसरों ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की निकाय संपत्ति को कब्जा मुक्त किया है। विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।
विज्ञापन
शेरकोट के निर्माणाधीन कूडा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण करते जेई सिविल नैपाल सिंह - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में धामपुर क्षेत्र की शेरकोट नगर पालिका के अधिकारियों ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की निकाय संपत्ति को कब्जा मुक्त किया है। इस जमीन में अमृत सरोवर, पौधरोपण, कूड़ा निस्तारण प्लांट आदि का निर्माण कराया जाएगा। करीब 50 बीघा से अधिक निकाय की संपत्ति पर लोगों के अतिक्रमण और अवैध कब्जे थे।

विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम का कहना है कि पालिका की ओर से निकाय संपत्ति का मिलान 1359 फसली, चकबंदी आकार प्रपत्र 41, 43 एवं राजस्व खतौनियों से किया जा रहा है। अब तक मिलान के तहत पालिका ने करीब 50 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया है, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।

मोहल्ला समना सराय में करीब 22 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा इसमें से 12 बीघा में पार्क, बाकी जमीन पर एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। मोहल्ला कोटरा टप्पा हवेली, मोहल्ला फतेहनगर निकम्माशाह में अभिलेखों में अलग-अलग कई बीघा क्षेत्रफल में तालाब दर्ज है। जमीन को कब्जा मुक्त कर यहां अमृत सरोवर विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगे पीड़ित पिता, बोले- बेरहमी से की गई बेटे की हत्या, भावुक हुए लोग
विज्ञापन


कोटा टप्पा हवेली में ही एक बीघा जमीन से अतिक्रमण हटा वहां पौधरोपण कर तालाब की खुदाई कराई जा रही है। मोहल्ला समना सराय में लगभग 12 बीघा जमीन नवीन परती श्रेणी की है। लोगों ने इस पर खेती कर रखी थी। जमीन को कब्जा मुक्त करा इसमें पौधरोपण कर पशुचारा बोया गया है। मोहल्ला शकूरपुर में आठ बीघा जमीन को कब्जामुक्त करा यहां 70 लाख की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट तैयार कराया जा रहा है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इसी प्रकार से धामपुर, नहटौर, सहसपुर और स्योहारा पालिका में भी अभिलेखों के अनुरूप पैमाइश करा जमीन को कब्जामुक्त कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गजब हाल: पुलिस चौकी पर 80 हजार लोगों की जिम्मेदारी, पर आठ साल से दर्ज नहीं हुई FIR, चौंका देगी ये रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें