फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार विद्यार्थियों को मिले लैपटाॅप

Tue, 20 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राएं लैपटॉप के साथ। लाइन में पीछे खड़े अतिथि और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मूलचंद चौहान ने जिले के 429 होनहार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे। समारोह में 165 लोगों को शादी अनुदान तथा समाजवादी पेंशन के स्वीकृति पत्र दिए गए। राज्यमंत्री ने बच्चों को देश का भविष्य बताया। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का गुणगान किया गया। मंत्री ने नोटबंदी को लेकर केंद्र पर जमकर तंज कसे। 
विज्ञापन

सोमवार को बैंक्वट हॉल में आयोजित समारोह में प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मूलचंद चौहान ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने युवाओं के लिए सबसे अधिक योजनाएं चलाई। छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण अराजकता का माहौल बन गया है। किसान-मजदूर काम छोड़कर पैसे के लिए सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं। डीएम जगतराज ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं से सामाजिक क्रांति आई है।
 जिले में एक लाख 19 हजार लोगों को पेंशन मिल रही है। डायल 100 से लोगों को सुरक्षा मिलेगी। समारोह में 429 छात्र-छात्राओं को लेपटॉप बांटे गए। 20 लोगों को शादी अनुदान तथा 145 लोगों को समाजवादी पेंशन के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए हैं। सदर विधायक रुचि वीरा, नगीना के विधायक मनोज पारस, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, शेख सुलेमान, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नईमुल हसन, शेरबाज पठान, मुन्नालाल प्रेमी ने विचार रखे। एसपी अजय साहनी ने बच्चों को कंप्यूटर के फायदे बताए। गुंजन राजपूत ने स्वागत गीत पढ़ा। संचालन सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने किया। 
विज्ञापन

भूखे रहे छात्र ः बिजनौर। लेपटाप वितरण कार्यक्रम में आए छात्र छात्रांए एक बिस्कुट पैकेट  व पानी की बोतल के सहारे पूरे दिन बैठे रहे। समारोह में बच्चों को सुबह दस बजे बुला लिया गया था। कार्यक्रम तीन बजे शुरू हुआ। शिक्षक -शिक्षिका भी भूखे प्यासे व्यवस्था बनाने में लगे रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें