बिजनौर में कृष्णा फार्म में संभ्रांत व्यक्तियों की गोष्ठी को संबोधित करते डीएम रमाकांत पांडेय।
- फोटो : BIJNOR
त्योहारों के दौरान जुलूसों पर रहेगी पाबंदी-डीएम
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डा.धर्मवीर ने कहा कि गणेश चतुर्दशी व मुहर्रम के त्योहारों के दौरान जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। किसी को भी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जायेगी। लाउडस्पीकर बजाने पर भी पाबंदी रहेगी। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा। साथ ही बिना मास्क कहीं भी नहीं जाने की हिदायत दी।
कृष्णा फार्म हाउस में आयोजित गोष्ठी में डीएम ने कहा कि आने वाले समय में कई पर्व है इन त्योहारों के दौरान लोग कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करें व मास्क लगाए। जुलूस कोई नहीं निकलेगा। लाउडस्पीकर पर भी पाबंदी रहेगी। घर के अंदर किसी कार्यक्रम पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना सब के लिए जरूरी है। मुहर्रम ताजिए पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कोई जुलूस नहीं निकलने दिया जायेगा। सार्वजनिक स्थानों पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। घरों में लोग पूजा पाठ का कोई भी कार्यक्रम करें उस पर कोई रोक नहीं रहेगी। उन्होंने लोगों से त्योहार के मद्देनजर शांति बनाएं रखने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की।