बिजनौर में जागरूकता पदयात्रा निकालते परमधाम न्यास के अनुयायी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में परमधाम न्यास अरिहंतपुरम, वलीदपुर, दौराला मेरठ द्वारा शहीद शिरोमणि राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के बलिदान दिवस पर नगर में जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर डीएम के नाम एडीएम प्रशासन को सौंपे मांग पत्र में नशे के ठेकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
परमधाम न्यास के लोकपाल राजेश, टिकेंद्र, नवेंद्र व चंद्रेश के नेतृत्व में शहीद शिरोमणि राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के बलिदान दिवस पर नुमाइश ग्राउंड से नगर में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा सिविल लाइन, रोडवेज बस स्टेंड पहुुंच कर कलक्ट्रेट में संपन्न हुई। यहां पर लाहिड़ी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। देश की आजादी के लिए किए गए कार्यों को भी याद किया गया। इस मौके पर धाम की ओर से डीएम के लिए एडीएम प्रशासन मदन सिंह को दिए मांग पत्र में जिले में बढ़ते नशे के ठेकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में कहा है कि बिजनौर में देखने को मिल रहा है कि काफी संख्या में युवा नशे का शिकार हो रहे हैं। जिससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नशे के कारण परिवारों में तनाव भी रहता है। लोकपाल, प्रतिभा, सरोज, बबली, बाला, सुषमा, चंद्रेश, सोनिका, शिवानी, रूपा आदि रहे।