फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 गांवों में होगी कैशलेस सुविधा

Sun, 18 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजनौर के  सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की सभी 78 शाखाओं द्वारा गांवों को गोद लेकर उनको कैशलेस किया जाएगा। हर शाखा एक-एक गांव गोद लेगी। इन गांवों के लोगों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। खाते आधार नंबर से लिंक कराकर आधार सिस्टम के जरिये ग्राहकों को कैशलेस ट्रांजक्शन से जोड़ा जाएगा। गांव की राशन की दुकानों व परचून की दुकानों पर पोस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन लगाकर भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिना नगदी के ही उपभोक्ता इन सब विकल्पों के जरिये भुगतान करेंगे। नगर में उपभोक्ताओं ने कैशलेस ट्रांजक्शन की ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। ई वॉलेट, पोस मशीन आदि के जरिये उपभोक्ता लेन-देन कर रहे हैं, लेकिन गांव वाले अभी कैशलेस ट्रांजक्शन के बारे में नहीं जानते हैं। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। जिले में बैंक की 78 ब्रांचों से करीब पांच लाख ग्राहक जुड़े हैं। इनमें से डेढ़ लाख से ज्यादा ग्राहक एटीएम कार्ड का प्रयोग करते हैं। ग्राहकों को ई-वॉलेट, एटीएम एवं क्रेडिट कार्ड से से भुगतान के बारे में बताया जाएगा। आधार नंबर लिंक होने पर गांवों में आधार अनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम भी लागू किया जाएगा। निरक्षर भी अपने अंगूठे का निशान मशीन पर रखकर भुगतान कर सकेंगे। गांवों की राशन और परचून की दुकानों पर स्वाइप मशीनें लगाई जाएंगी। गांवों के कैशलेस होने से नगदी पर उनकी निर्भरता कम हो जाएगी। आसपास के ग्रामीण भी इनसे प्रेेरित होकर जागरूक होंगे। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक शिवदास के अनुसार कैशलेस ट्रांजक्शन की प्रक्रियाएं बहुत सरल है। 
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की हर शाखा द्वारा एक-एक गांव को गोद लेकर कैशलेस किया जाएगा। सबसे पहले एक गांव को मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रयास शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें