फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलेमानी की शहादत के विरोध में जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलेमानी की शहादत के विरोध में जुलूस
विज्ञापन

किरतपुर। अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की शहादत के विरोध में गांव मेमन सादात में जुलूस निकालकर अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाये। मौलाना जीनान असगर मौलाई ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव मेमन सादात में शिया समुदाय द्वारा अजा खाना एहलेबैत में जुलूस का आयोजन किया गया। इसमें ईरान के विरुद्ध अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की गई। मौलाना गुलाम मेहंदी, मौलाना नजर मोहम्मद, मौलाना हामिद मुर्तजवी, मौलाना शेर अली ने कहा कि ईरान ने बहादुरी से बगदाद में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइली हमला करके अमेरिका के 80 सैनिकों को मौत के घाट उतार कर चुनौती दी है कि ईरान चुप बैठने वाला नहीं। जुलूस में मौलाना जीनान असगर मौलाई, मौलाना नजर मोहम्मद, मौलाना हामिद मुर्तजवी, मौलाना शेर अली, मौलाना गुलाम मेहंदी, लियाकत हुसैन मौलाई आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें