फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होगी। इस बार हाईस्कूल व इंटर परीक्षा फार्म भरने वाले छात्रों की संख्या पिछले साल के मुकाबले कम है। प्रशासन केंद्र निर्धारण करते समय कोरोना की तीसरी लहर की आहट को लेकर भी सतर्क हैं।
शासन ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों से 14 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए मानक तय हैं। त्रिस्तरीय जांच में मानक पर खरे उतरने वाले विद्यालय ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय है। विद्यालयों को सभी जानकारी 28 नवंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी है। जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय हैं। वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए हाई स्कूल व इंटर के 83986 रेग्युलर छात्र छात्राएं शामिल होंगे। वर्ष 2021 की परीक्षा में 91546 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस प्रकार 7560 रेग्युलर छात्र कम हुए हैं। प्राइवेट परीक्षार्थी 910 कम हुए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश को विद्यालयों को अमल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कम हो सकते हैं परीक्षा केंद्र
यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले कम है। पिछले साल 129 परीक्षा केंद्र थे। परीक्षा केंद्र का निर्धारण कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया गया था। इस साल भी शासन कोरोना की तीसरी लहर की आहट से सतर्क है। परीक्षार्थी की संख्या कम होने से परीक्षा केंद्रों की संख्या कम हो सकती है।
परीक्षा केंद्रों के चयन के लिए तीन हाई लेवल कमेटी
प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की जांच तीन स्तर पर होगी। दो दिसंबर तक डीआईओएस की कमेटी जांच करके रिपोर्ट शासन को देगी। आठ दिसंबर तक तहसील स्तरीय कमेटी जांच करके आख्या भेजेगी। तहसील स्तरीय समिति के संबंधित तहसील के एसडीएम अध्यक्ष व तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी का इंजीनियर, जीआईसी का प्रधानाचार्य सदस्य हैं। इसके बाद फाइनल केंद्रों की सूची डीएम की अध्यक्षता वाली समिति की संस्तुति पर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

22 दिसंबर तक ली जाएगी आपत्ति
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिले से शासन को जाने वाली परीक्षा केंद्र की सूची पर 22 दिसंबर तक आपत्ति ली जाएगी। हर विद्यालय को आपत्ति लेने का अधिकार है। बताया कि 27 दिसंबर तक आपत्ति का निराकरण होगा । जनवरी के दूसरे सप्ताह तक परीक्षा केंद्र फाइनल होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें